Search

June 19, 2026 12:54 pm

प्रो. रामेश्वर मंडल को शिव शिष्य परिवार ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़: जिले के बागतीपाड़ा में शिव शिष्य हरिंद्रानंद फाउंडेशन की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के दिवंगत राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रामेश्वर मंडल को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सभा में उपस्थित वक्ताओं ने प्रो. मंडल के जीवन, उनके सरल स्वभाव और कुशल नेतृत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में फाउंडेशन ने संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति की। वक्ताओं ने कहा कि प्रो. मंडल भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, सिद्धांत और कार्यशैली हमेशा हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे।
इस अवसर पर जिला कार्य समिति की ओर से गुरु भाई-बहनों को पहचान पत्र भी प्रदान किए गए। फाउंडेशन के भोला सिंह चंद्रवंशी ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा के साथ-साथ आगामी गुरु कार्यों को गति देने और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिव शिष्य परिवार के सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने दिवंगत प्रो. रामेश्वर मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!