Search

March 17, 2026 4:56 pm

गांवा पहुंच पाकुड़ पुलिस ने साइबर अपराधियों पर कसी नकेल

पाकुड़ के एक व्यवसायिक की पत्नी इंदु अग्रवाल के खाते से साइबर अपराधी ने डाटा लीक कर 9 लाख 30 हजार रुपए उड़ा लिए। उक्त रुपयों को कुल आठ खातों में डाला गया। जिसमें तीन लोग गिरिडीह जिला गावां के बताए जा रहे है। गावां निवासी साइबर अपराधी मुन्ना बरनवाल चूड़ीवाला के द्वारा गिरिडीह जिले के ही गावां निवासी हर्षित पेट्रोल पंप के खाते में 1 लाख किसान शॉप के खाते में 1 लाख व मनीष क्विक पेट्रोलियम के खाते में 1 लाख रुपये डाले गए। शेष रकम को बिहार के पटना के दो खातों में कोलकाता के दो खातों व फरीदाबाद के एक खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। छापेमारी के सिलसिले में सोमवार को पाकुड़ पुलिस गिरिडीह जिला के गावां पहुँची व गावां थाना की मदद से सभी सम्बंधित लोगो से पूछताछ की व उनके बैंक खातों को भी खंगाला तीनो ने रुपये खाते में आने की बात स्वीकार किया है। बाद में पुलिस मुन्ना बरनवाल चूड़ीवाला के घर पहुँची लेकिन वह घर से फरार था। पुलिस टीम ने उसकी पत्नी से पूछताछ की व थाना में शीघ्र उपस्थित होने का शख्त निर्देश दिया। प्रदीप अग्रवाल ने कहा गावां के अन्य तीन व्यवसायिक ने कहा कि हमलोगों को पता नही था कि खाते में साइबर क्राइम के द्वारा खाते में पैसा भेजा जा रहा है। व्यवसाय के सिलसिले में उक्त व्यक्ति के द्वारा खाते में पैसा डाला गया है हमलोग बिल्कुल निर्दोष है। मौके पर उपस्थित पाकुड़ के व्यवसाय प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि मेरी भाभी इंदु अग्रवाल के खाते से 9 लाख 30 हजार रुपये निकाल कर अलग अलग खातों में ट्रांसफर किया गया है। इसकी सूचना पाकुड़ थाने में दी गई थी। वहीं मौके पर उपस्थित पाकुड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि आवेदन के बाद हमलोग एक टीम बनाकर गावां आये है। गावां थाना प्रभारी सनी सुप्रभात के सहयोग से जिनके खातों में पैसा गया उनसे बातचीत कर मामले की पुष्टि कर ली गई है। मुख्य आरोपी घर से फरार था। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर