धीरेन साहा
पाकुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत खकसा लखिजोल पीडब्ल्यूडी सड़क में मटिया चुआं के पास गिट्टी लदे हाइवा के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई । ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना थाना को दिया गया । घटना स्थल पर एस आई रोशन कुमार सिंह एवं पुनीत कुमार गौतम दल बल के साथ पहुंच कर मामले की जानकारी ली एवं हाइवा को जप्त कर थाना लाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 8:30 बजे पाकुड़िया प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय में कार्यरत हेमंत कुमार सिंह अपने विभागीय कार्य के सिलसिले में अपने मोटरसाइकिल संख्या जेएच 17एस 8981 से पाकुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियाचुआं की तरफ गए थे।उसी दरमियान हाइवा नम्बर जेएच 04 जेड6700 हाइवा गिट्टी लोड कर पाकुड़िया की ओर आ रहा था। चालक की लापरवाही से हाइवा का संतुलन बिगड़ने से हाइवा मोटरसाइकिल के ऊपर चढ़ गया जिससे वह हाइवा के नीचे चला गया और मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
। इधर उसकी पत्नी स्मिता देवी ने थाना में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु पाकुड़ भेज दिया गया है तथा इस मामले में कांड संख्या 18/23 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है एवं वाहन चालक सफद अंसारी को स्वस्थ जांच कराकर जेल भेज दिया गया है।






