Search

September 7, 2026 6:55 am

गैर जमानती वारंट के आलोक में दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर पाकुड़ मंडल कारा को भेजा गया।

सतनाम सिंह

न्यायालय से निर्गत गैर जमानती वारंट के आलोक में सोमवार को थाना प्रभारी आनंद पंडित ने एसआई मुकुल भगत, एएसआई मृत्युंजय कुमार सहित पुलिस जवानों के साथ मिलकर अलग-अलग जगहों से दो अभियुक्तों को उसके घर से गिरफ्तार किया है. वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि वारंट के आलोक में इंग्लिशपाड़ा गांव निवासी नसीर शेख व धवाडांगाल गांव निवासी बरनाबास सोरेन उर्फ बेटका सोरेन को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. बताया कि न्यायालय से निर्गत गैर जमानती वारंट जारी किया गया था, जो फरार चल रहा था. जहां उसे आज गिरफ्तार कर स्वास्थ्य परीक्षण कराकर पाकुड़ जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!