20 वर्ष पहले बनी सड़क जो अब जर्जर अवस्था में है सुध लेना वाला कोई नहीं,मंत्री और प्रखंड के कार्यालय का चक्कर लगा रहे है ग्रामीण।
पाकुड़ प्रखंड के रामचंद्रपुर पंचायत के ग्राम भवानीपुर एवं किस्टोचंद्रपुर के संयुक्त सड़क जिससे दोनों मोहल्ले के लोग आते जाते हैं इस सड़क का निर्माण लगभग 20 वर्ष पूर्व हुआ था जो अब काफी जर्जर खराब अवस्था में है,सड़क में खड्डे काफी बड़े बड़े हो गए है,सड़क में गड्ढा है या गड्डे में सड़क यह समझ नही आता,ग्रामीण इन गड्ढों में अपने सड़क को रोज खोजते फिरते है,गड्डे इतने बड़े है की इनमे जलजमाव के कारण बरसात के पूर्व की स्थिति काफी दयनीय हो जाती है, जिससे ग्राम वासियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, मुखिया गीता पहाड़िया एवं पंचायत सचिव वतन कुमार से ग्रामीणों ने कई बार रोड को दुरुस्त करने के लिए गुहार भी लगाई है,लेकिन किसी का ध्यान इस सड़क की ओर नही है सब के सब मनरेगा की योजना में लूट खसोट को लेकर व्यस्त है, ग्रामीणों ने पत्राचार के माध्यम से अपने बातों को रखा है ताकि समस्या से निदान पा सके इसके लिए जो उचित जांच हो उच्च अधिकारी से करवाकर रोड को दुरुस्त करने की गुहार लगाई है।ग्रामीण विकास मंत्री का गृह क्षेत्र है पाकुड़ लेकिन कई ऐसे गांव है जो अभी भी विकास के नाम से काफी दूर है, बिजली,सड़क और पानी की बांट जोह रहे ग्राम और ग्रामीण के दिन न जाने कब बहुरेंगे।





