Search

March 12, 2026 3:51 pm

ग्रामीण विकास मंत्री ने गृह क्षेत्र के कई गांव का भ्रमण किया, सुनी ग्रामीणों की समस्या

सतनाम सिंह

पाकुड़ सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री सह स्थानीय विधायक आलमगीर आलम ने सदर प्रखंड के जयकिस्टोपुर, पृथ्वी नगर, अंजना सहित कई गांवो का भ्रमण किया और लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। मंत्री आलमगीर आलम ने सदर प्रखंड के ग्रामीणो द्वारा रखी गयी समस्याओं का त्वरीत निदान निकालने का आश्वासन दिया। ग्रामीणो द्वारा सड़क, पेयजल एवं अनियमित विद्युत आपूर्ति के मामले को प्रमुखता से मंत्री के समक्ष रखा गया और उसका निदान निकालने की मांग की। ग्रामीणो की समस्याओं को सुनने के उपरांत मंत्री आलम ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार जनता के हितो के प्रति गंभीर है। उन्होने कहा कि सभी वर्ग केलोगों को विकास एवं कल्याणकारी योजनाओ से लाभांवित करने की दिशा में इमानदारी पूर्वक काम किये जा रहे हैं। मंत्री ने जिले की पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त करने, खराब पड़े चापानलो को ठीक कराने एवं जरूरत के मुताबिक ग्रामीण इलाको में चापाकल आदि मौजूद थे। बाइट आलमगीर आलम मंत्री

IMG 20230717 WA0013
IMG 20230717 WA0014 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर