Search

September 30, 2026 5:38 pm

भ्रूण हत्या पर लगेगा ब्रेक, जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): भ्रूण हत्या पर रोक लगाने को लेकर मंगलवार को प्रखंड में जागरूकता रथ निकाली गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर के परिसर में चिकित्सा प्रभारी डा. सुनील कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। जो प्रखंड के अधिकांश गांवो में जाकर लोगो को जागरूक करने का कार्य किया। चिकित्सा प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भ्रूण हत्या को रोकने व गिरते लिंगानुपात को सुधारने के लिए लोगो को जागरूक की जा रही है। भ्रूण हत्या दण्डनीय अपराध है। इसको लेकर भारत सरकार द्वारा बनाये गए कानून में इसमे संलिप्त लोगो अल्ट्रासाउंड क्लिनिक , चिकित्सक को तीन से पांच वर्षों की सजा व जुर्माना का प्रावधान है। प्रसव से पूर्व लिंग निर्धारण को रोकना अतिआवश्यक है। इस अवसर पर सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!