Search

August 11, 2026 2:42 am

स्वतंत्रता दिवस परेड का पुलिस लाइन में पूर्वाभ्यास शुरू

15 अगस्त समारोह की तैयारियां तेज, जवानों ने किया मार्च पास्ट।

पाकुड़। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस लाइन स्थित एसपी अमरजीत बलिहार स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस परेड का पूर्वाभ्यास शुरू हुआ। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य झंडोत्तोलन समारोह शहर के रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। सार्जेंट जगरनाथ सुंडी के नेतृत्व में आयोजित पहले दिन के पूर्वाभ्यास में पुलिस जवानों ने पूरे अनुशासन और जोश के साथ मार्च पास्ट किया। जवानों ने निर्धारित कदमताल के साथ परेड करते हुए सलामी दी। अभ्यास के दौरान जवानों के बीच बेहतर तालमेल और अनुशासन देखने को मिला।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर परेड का नियमित अभ्यास आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। समारोह को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

img 20260810 wa00327761175512972165687
img 20260810 wa00337086635819282888145

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!