प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। मेहनत और जुनून के दम पर लिट्टीपाड़ा के शिवम कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। शिवम ने NEET-PG परीक्षा में ऑल इंडिया 248वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे लिट्टीपाड़ा को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। शिवम के पिता संजय प्रसाद चौधरी शिक्षक हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। शिवम ने कड़ी मेहनत, निरंतर तैयारी और दृढ़ संकल्प के बल पर देशभर के अभ्यर्थियों के बीच यह मुकाम हासिल किया।
सीमित संसाधनों के बीच बड़ी उड़ान
शिवम की सफलता छोटे शहरों में पढ़ाई कर रहे उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखते हैं। उन्होंने साबित किया कि सफलता के लिए संसाधनों से ज्यादा मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी है।





