Search

March 15, 2026 8:23 pm

ग्राम स्तर पर स्वच्छता कवरेज बढ़ाने को लेकर चर्चा

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की एक बैठक बुधवार को प्रखंड के सभागार भवन में बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में आहूत किया गया. बैठक में बीडीओ ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज -2अंतर्गत ग्राम स्तर पर स्वच्छता कवरेज को बढ़ाने को लेकर चर्चा किया . जिसमें बताया गया कि वैसे योग्य परिवार जिसको अभी भी शौचालय नहीं मिला है एवं छुटे हुए है का सर्वे कर लाभुक का आधार कार्ड एवं पासबुक का छाया प्रति मोबाइल नंबर के साथ प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराएं या फिर एसबीएमजी के पोर्टल पर ऑनलाइन स्वयं से आवेदन कर सकते हैं . आवेदन के उपरांत योग्य पाए जाने पर पेयजल स्वच्छता विभाग के द्वारा उन्हें स्वीकृति प्रदान की जाएगी शौचालय निर्माण उपरांत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा मिलने वाले सहयोग राशि ₹12000 उसके खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी. इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक विजय कुमार ठाकुर सहित प्रखंड के सभी पंचायतों के जल सहिया मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Also Read: E-paper 22-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर