Search

July 1, 2025 9:03 pm

घर घर जाकर कालाजार खोज अभियान प्रारंभ रहा।

मृत्युंजय कुमार

पाकुड़िया संवाददाता पाकुड़िया प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत एमपीडब्ल्यू नूर आलम की देखरेख में रामघाटी बीचपहाड़ी, चांदना, फुलोपानी, , सहित अन्य गांव में बुधवार को भी घर घर कालाजार खोज अभियान प्रारंभ रहा। एमपीडब्ल्यू नूर आलम ने बताया कि यह अभियान स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 से 20 दिसंबर तक प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव में चलाया जा रहा है। साथ ही कालाजार से बचने हेतु ग्रामीणों को जानकारी भी दी जा रही है कि कालाजार बालू मक्खी से संचालित होती है और यह गंदे, नमी वाले इलाके एवं कच्चे घरों में रहने वाले लोगों में अधिकतर कालाजार पाया जाता है क्योंकि बालू मक्खी ऐसी जगह पर रहना ज्यादा पसंद करते हैं। मौके पर एमपीडब्ल्यू सहित साहिया सेविका पंचायत की मुखिया सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर