Search

September 26, 2026 12:52 am

भाजपा नेता कर्मवीर के जन्मदिवस पर पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

जिला अध्यक्ष अमित पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खदान पाड़ा में लगाया पौधा

राजकुमार भगत

पाकुड़ | भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ जिला इकाई ने पर्यावरण के नाम समर्पित कर दिया। मंगलवार को नगर के खदान पाड़ा क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष अमित पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर जन्मदिवस को सेवा और संकल्प दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि संगठन महामंत्री कर्मवीर के जन्मदिन पर पर्यावरण को संरक्षित रखने के संकल्प के साथ पौधरोपण कर कार्यकर्ताओं ने समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदूषण से जिस प्रकार मानव जीवन प्रभावित हो रहा है, उससे निपटने के लिए प्रकृति से जुड़ना और उसे सहेजना ही एकमात्र उपाय है। अमृत पाण्डेय ने भारतीय शास्त्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि वृक्ष जीवनदायिनी होते हैं। ये न सिर्फ वायुमंडल को शुद्ध करते हैं, बल्कि छाया, फल और जीवन के लिए ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। वृक्षारोपण से समाज में सामूहिक भागीदारी की भावना भी विकसित होती है, जो सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। साथ ही यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित विरासत छोड़ने जैसा है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, आईटी सेल संयोजक पार्थ रक्षित, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह और भाजपा नेता सपन कुमार दुबे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पौधरोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!