Search

September 10, 2026 8:56 pm

वाणिज्य की तीनों ट्रॉफियां जिदातो इंटर कॉलेज के नाम, टॉप-10 और टॉप-3 मेधावियों का सम्मान।

पाकुड़। जिदातो बालिका उच्च विद्यालय के प्रशाल में बुधवार को झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह सह शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में मैट्रिक परीक्षा में जिले के टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-3 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह का खास आकर्षण वाणिज्य संकाय की तीनों ट्रॉफियां जिदातो इंटरमीडिएट कॉलेज के नाम रहना रहा। तीनों ट्रॉफियां हासिल करने पर विद्यालय एवं कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल रहा। शिक्षकों ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन का परिणाम बताया। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। शैक्षिक संगोष्ठी में विद्यार्थियों के प्रदर्शन, प्रतिभा को निखारने और उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। संघ के जिलाध्यक्ष आंद्रियास हेम्ब्रम और जिला सचिव विजय कुमार भंडारी ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मौके पर विनय कुमार भगत, नमिता त्रिवेदी, एलीन बेंजमिन टुडू, नीलू नलीना समेत शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

img 20260910 wa00112366587850175245394
img 20260910 wa00106746409331351233579

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!