Search

October 25, 2026 11:30 pm

शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की भक्ति में सराबोर हुए भक्त हुआ, घरों से मंदिरों तक गूंजे जयकारे।

लक्खी पूजा में उमड़े श्रद्धालु, विधि-विधान से हुई आराधना; खीर के प्रसाद से भक्तों ने ग्रहण किया मां का आशीर्वाद।

पाकुड़। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार की रात जिलेभर में मां लक्ष्मी की आराधना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। लक्खी पूजा को लेकर मंदिरों में विशेष सजावट की गई, वहीं घरों में भी महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पुरोहितों ने पूजा संपन्न कराई। आरती और वंदना के बाद खीर का महाप्रसाद वितरित किया गया। पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और देर रात तक धार्मिक माहौल बना रहा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। इसी विश्वास के साथ श्रद्धालु इस रात जागरण कर मां की आराधना करते हैं। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी प्रसिद्ध यह पर्व विशेष रूप से बंगाली समुदाय में पुरानी परंपरा के रूप में मनाया जाता है। समय के साथ अन्य समुदायों के लोग भी इसमें उत्साहपूर्वक भाग लेने लगे हैं। जिलेभर में शरद पूर्णिमा पर हुई पूजा-अर्चना ने भक्ति और आस्था के माहौल को और भी खास बना दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!