Search

October 25, 2026 9:32 pm

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल, कोलकाता में चल रहा इलाज।

इकबाल हुसैन

महेशपुर/पाकुड़। थाना क्षेत्र के सेनपुर सड़क पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले में एक घायल की पत्नी ने महेशपुर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कांड संख्या 178/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आवेदन के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे बोढ़ा गांव निवासी हसीबुल शेख, कांसदीघि गांव निवासी हबीबुर रहमान और बोढ़ा गांव निवासी शाह मोहम्मद मोटरसाइकिल (जेएच04सी 3432) से सेनपुर स्थित अपने नवनिर्मित मकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेनपुर सड़क पर सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल (जेएच04एन 7373) से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दूसरी मोटरसाइकिल का चालक प्रकाश माल, निवासी रद्दीपुर, नारायणपुर की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। आवेदिका ने चालक पर नशे की हालत में बाइक चलाने का भी आरोप लगाया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सवार सड़क से दूर जा गिरे। हादसे में उनके सिर, चेहरे, हाथ-पैर और छाती में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल तीनों का इलाज जारी है। पुलिस दर्ज मामले के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!