Search

August 30, 2026 9:11 pm

गणेश पूजा को लेकर हिरणपुर में तैयारी तेज।

हिरणपुर। गणेश चतुर्थी को लेकर हिरणपुर बाजार एवं आसपास के गांवों में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। 14 सितंबर को होने वाली गणेश पूजा को लेकर पूजा समितियों की ओर से पंडाल निर्माण, सजावट और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। इसे लेकर युवाओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। पूजा पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद्धालु सुख, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे। पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की भी तैयारी है। गणेश पूजा को लेकर हिरणपुर बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई है। पूजा सामग्री और सजावटी सामान की खरीदारी शुरू हो गई है। पूजा के दौरान आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हिरणपुर पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!