Search

October 15, 2026 9:27 pm

झारखंड आंदोलन के संघर्षों में रूपी सोरेन की रही अहम भूमिका : प्रो. स्टीफन मरांडी

झामुमो कार्यकर्ताओं ने शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना।

पाकुड़िया। झारखंड आंदोलन में शिबू सोरेन की संघर्ष-सहयोगी रहीं स्वर्गीय रूपी सोरेन को गुरुवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पाकुड़िया स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
शोकसभा में स्थानीय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि रूपी सोरेन के निधन से राज्यवासियों के साथ-साथ झामुमो परिवार भी मर्माहत है। उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन के दौर से ही शिबू सोरेन के संघर्षों की साथी रही थीं। उन्होंने झारखंड आंदोलन को करीब से देखा और हर परिस्थिति में गुरुजी का साथ दिया। राज्य निर्माण के संघर्ष में उनका योगदान प्रेरणादायी रहा, जो झामुमो कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। शोकसभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष देबीलाल हांसदा, प्रखंड सचिव मैनुद्दीन अंसारी, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम, जिला संगठन सचिव मुनीराम मरांडी, अल्पसंख्यक सचिव अब्दुल बनीज, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष छोटू भगत, प्रखंड युवा सचिव नेगार अंसारी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!