राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़); कोजागरी पूर्णिमा के अवसर पर सुंदरपुर स्थित लोटस टेम्पल में रविवार शाम को भव्य रूप से देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। इस मंदिर का स्थापना करीब 80 वर्ष पूर्व किया गया था। तब से मन्दिर में हर वर्ष पूजा अर्चना होते आ रहा है। वर्ष 2000 को स्थानीय लोगो ने इस मंदिर को लोटस टेम्पल के रूप में विकसित कर भव्य रूप दी गई थी। जो जिले भर में एक मात्र मन्दिर है। मन्दिर को सजावट कर भव्य रूप दी गई है। जहां मात्र फूलों से ही सजाया गया है। शाम को पुजारी उज्ज्वल चक्रवर्ती सहित अन्य पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना की गई व प्रसाद का वितरण किया गया। सार्वजनिक माता लक्ष्मी मन्दिर कमिटी के व्यवस्थापक दिगम्बर साहा ने बताया कि मन्दिर में वर्षो से पूजा अर्चना की जा रही है। 26 अक्टोबर को साउथ अफ्रीका के कीनिया , नार्वे , यूक्रेन व रशिया देश के कीर्तन मंडलियों द्वारा नगर संकीर्तन की जाएगी। जो विदेश से बंगाल स्थित मायापुर नवदीप होते हुए हिरणपुर आएंगे। जिसमें भयमुक्त , रोगमुक्त , आत्मशांति व नगरशान्ति के लिए संकीर्तन की जाएगी। वही मेला का भी आयोजन होगा। इस अवसर जयकिशन भगत , संचय बर्धन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे






