Search

March 12, 2026 5:35 pm

छात्रों के जाति,निवास और आय प्रमाण पत्र के निर्गत में आ रही समस्या को लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने मंत्री को अवगत कराया

बजरंग पंडित

कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखवानी ने अंचल के कार्यशैली पर उठाए सवाल कहा इस संबंध में जवाब दे अंचल कार्यालय।

बच्चों के भविष्य को लेकर कोई खिलवाड़ बर्दास्त नही किया जाएगा,उदय लखवानी

पाकुड़ के छात्र-छात्राओं के जाति, निवास एवं आय प्रमाण-पत्र प्राप्त को निर्गत करने मे आ रही समस्या को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदय लखमानी के नेतृत्व में पाकुड़ जिला कांग्रेस महासचिव आलोक जॉयपॉल,सचिव सह चीफ़ इनरोलर सोनु आलम, इनरोलर मोफ़िज अंसारी ने माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग आलमगीर आलम से रांची स्थित आवास पर मुलाकात की l लखमानी ने बताया कि पूरे झारखंड में ऑनलाइन आवेदन के बाद जांच प्रक्रिया अंचल कार्यालय द्वारा की जाती है lपरंतु पाकुड़ में आवेदकों को अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है और जांच प्रक्रिया के लिए भटकते रहना पड़ता है lजब सभी जांच प्रक्रिया पूरी हो जाती है तब उनका ऑनलाइन आवेदन लिया जाता है l इससे छात्र छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है l माननीय मंत्री आलमगीर आलम जी ने छात्र-छात्राओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया l

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर