Search

September 30, 2026 10:33 pm

चेक बाउंस केस में सालभर से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

पाकुड़। चेक बाउंस के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक साल से फरार वारंटी आनंद मुखर्जी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी एनआई एक्ट के तहत सजा पाने के बाद से लगातार ठिकाने बदल रहा था। मामला पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के कलिकापुर निवासी असीम सरकार से जुड़ा है। असीम सरकार ने एसडीजेएम न्यायालय में आनंद मुखर्जी के खिलाफ 9 लाख रुपये कर्ज लेने और उसके बदले दिया गया चेक बाउंस होने का केस दर्ज कराया था। सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए राशि लौटाने का मौका दिया था। आदेश का पालन नहीं करने पर कोर्ट ने उसे सजा सुनाई। सजा के बाद फरवरी 2025 में आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आनंद मुखर्जी लगातार ठिकाने बदल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर झिकरहट्टी से उसे गिरफ्तार किया और शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!