Search

March 17, 2026 4:43 am

छुटे हुए सदस्यो को सखी मंडल से जोड़े:बीपीएम

राजकुमार भगत

झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन, सोसाइटी,पाकुड़ सदर के अंतर्गत नरोत्तमपुर संकुल स्तरीय महिला प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड के सखी मंडल की दीदियों के द्वारा वार्षिक आमसभा का आयोजन शनिवार को निहारपारा के सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र भवन में किया गया। इस वार्षिक आमसभा में रामचंद्रपुर,नरोत्तमपुर,दादपुर,कालीदासपुर, जमशेरपुर,मदनमोहनपुर और मनिकापाडा पंचायत के ग्राम संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संकुल स्तरीय महिला प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड के अध्यक्ष के द्वारा संकुल संघ का विस्तृत जानकारी, वार्षिक आय-व्यय व मुनाफे का लेखा-जोखा का पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया गया। वहीं अगले वित्तिय वर्ष में किये जाने वाले कार्यो के बारे में भी जानकारी दी गई। सभी दीदियों का सर्वसहमति से संकुल संघ के प्रतिनिधियों का बदलाव भी किया गया।मौके पर उपस्थित बीपीएम फैज़ आलम के द्वारा जेएसएलपीएस के द्वारा चल रहे विभिन्न योजनाओं जानकारी दिया गया एवं दीदियों को सखी मंडल और ग्राम संगठन का नियमित बैठक करना तथा महिलाओ को रोजगार से जोड़कर स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने पर विस्तारपूर्वक अहम जानकारी दी गई तथा छुटे हुए ग्रामीण महिलाओ को सखी मंडल से जुड़ने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की साथ ही साथ दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना की विस्तृत जानकारी देकर प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनने पर जानकारी दी।
रामचंदपुर पंचायत के मुखिया गीता पहाड़िन के द्वारा महिलाओं को सरकार के द्वारा चल रहे विभिन्न योजनाओं पर जानकारी दिया गया।

इस आम सभा में बीएपी शबीना यास्मीन,सामुदायिक समन्यवयक पूर्वासिष पांडे एवं पीआरपी बानेश्वर सहित सखी मंडल की महिलाये उपस्थित थी।

IMG 20230513 WA0022
IMG 20230513 WA0021 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर