राजकुमार भगत
पाकुड़। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई पाकुड़ के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में मारवाड़ी धर्मशाला हरिणडंगा बाजार पाकुड़ के सभागार में जनसांख्यिकीय असंतुलन विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी की अयोजन गई।जिसमें पाकुड़ जिले के सभी प्रखंडों से विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी वर्ग के प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता के रूप में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी सहित राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण मुरारी, प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह,प्रदेश संयोजक इंजीनियर सुरेंद्र सिंह एवं महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष संपति देवी,प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार भंडारी जिला संयोजक अनुग्राहित प्रसाद साह विशेष रूप से भाग लिया। बैठक में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ,अखिल विश्व गायत्री परिवार,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,भारतीय मजदूर संघ,चेंबर ऑफ कॉमर्स,लायंस क्लब,सत्य सनातन संस्था,विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,स्वदेशी जागरण मंच, आदि के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि देश में व्याप्त सभी समस्याओं का सबसे महत्वपूर्ण कारण जनसंख्या वृद्धि है। सीमित संसाधनों पर जनसंख्या का अतिरिक्त भार प्रतिदिन बढ़ रहा है। आज हम जनसंख्या के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ चुके हैं।तीव्र गति से हो रहा है विकास भी अपर्याप्त साबित हो रहा है,साथ ही देश में जनसंख्या असंतुलन के कारण इसके दुष्परिणाम की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। एक बार देश धर्म के आधार पर विभाजन के दंश को झेल चुका है।अब देशवासियों को सतर्क होने की आवश्यकता है ।जनसंख्या समाधान फाउंडेशन सरकार पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने हेतु दबाव बना रही है।हम दो हमारे दो और सबके दो की नीति पर काम कर रही है।दो से अधिक बच्चा पैदा करना करने पर सरकारी सुविधाओं से वंचित करने एवं तीन से अधिक बच्चा पैदा करने पर मताधिकार से वंचित करने एवं दश साल का सश्रम कारावास करने हेतु कड़ा कानून बनाने की मांग हम करते हैं। श्री राय ने कहा कि देश की एकता और अखंडता एवं सभी समस्याओं के समाधान के लिए जनसंख्या वृद्धि पर रोक आवश्यक है।








