Search

March 16, 2026 5:16 pm

जिला टास्क फोर्स ने जब्त किया बालू लदा ट्रैक्टर।

सतनाम सिंह

Also Read: E-paper 15-02-2026

अवैध परिवहन करने पर हुई करवाई

जिला टास्क फोर्स टीम ने बीते गुरुवार की शाम को महेशपुर थाना क्षेत्र के भोरीकोचा मंदिर के समीप बालू परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। वही जब्त मामले में खान निरीक्षक पिंटू कुमार के लिखित शिकायत पर ट्रैक्टर चालक एवं मालिक के खिलाफ मामला दर्ज की गई है। वादी सह खान निरीक्षक पिंटू कुमार ने दिए गए लिखित शिकायत में उल्लेख किया है की स्थानीय थाना क्षेत्र के भोरीकोचा मंदिर के समीप ट्रैक्टर संख्या जेएच-17 आर 0362 से बालू लादकर परिवहन कर रहे थे. जहां ट्रैक्टर को रोककर खनिज परिवहन चालान की मांग करने पर नहीं दिया गया. कुछ देर इंतजार करने पर भी वाहन चालक व मालिक चालन लाने के लिए उपस्थित नहीं हुआ. इसके बाद बालू लदा ट्रैक्टर जब्त करते हुए महेशपुर पुलिस को सौंप दिया गया। वही वादी सह खान निरीक्षक पिंटू कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर चालक एवं मालिक के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर