Search

September 28, 2026 11:39 pm

औचक निरीक्षण में दिखी गंदगी, उपाध्यक्ष राणा ओझा सख्त—नालों की तुरंत सफाई के दिए निर्देश।

पाकुड़: नगर परिषद के उपाध्यक्ष राणा ओझा ने सोमवार को शहर के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किशना कॉलोनी, वार्ड संख्या 5 समेत आसपास के इलाकों में नालों की स्थिति, सड़कों की हालत और सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान नगर परिषद के कई कर्मचारी भी उनके साथ मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नालों में जमा कचरा और गंदगी देखकर उपाध्यक्ष ने नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर ही नगर परिषद के कर्मियों को फटकार लगाते हुए नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि पानी का बहाव बाधित न हो और लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उपाध्यक्ष के निर्देश पर कई स्थानों पर तत्काल नालों की सफाई कराई गई और सड़कों पर फैली गंदगी को हटाकर सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना नगर परिषद की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राणा ओझा ने नगर परिषद के कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सफाई व्यवस्था को नियमित और व्यवस्थित बनाया जाए तथा सभी वार्डों में समय-समय पर निरीक्षण कर साफ-सफाई की स्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि शहरवासियों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!