Search

March 13, 2026 12:55 am

जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स बालक बालिका चयन ट्रायल का हुआ आयोजन

चयनित खिलाड़ी लेंगे राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वधान में जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स अंडर 18 अंडर 20 बालक _बालिका चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तरीय स्टेडियम बैंक कॉलोनी में आयोजित की गई ।उक्त ट्रायल में विभिन्न प्रखंडों से लगभग 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विभिन्न स्पर्धाओं में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भागीदारी हेतु
जोहन मरांडी( पकुड़िया) – 800मी, 1500 मी, अरीनेश सोरेन (पकुड़िया) – 100 मी, 200 मी,अनुराग गोस्वामी( पाकुड़) -हाई जंप, ट्रिपल जंप, सकल बास्की (पाकुड़) 3000 मी, 5000 मी, आनंद शेख (पाकुड़) – लॉन्ग जंप, 100मी, रोनित मरांडी (अमडापाड़ा)-जैवलिन थ्रो,विमल टूडू ( महेशपुर)-200मी, लोंग जंप, साइमन हेंब्रम (पकुड़िया)-400 मी, 800 मी,
अनिल किस्कू ( पाकुड़ )-800 मी, 3000 मी, बिट्टू मरांडी (अमडापाड़ा)- 100 मी,200मी, कंचन हसंदा(हिरणपुर) ट्रिपल जंप ,800 मी, ईसाक हेंब्रम (महेशपुर) 1500 मी,लोंग जंप,
थेमशान हेंब्रम( पकुड़िया) हाई जंप, शॉट पुट, बालिका वर्ग- फुल कुमारी मढै़या (पाकुड़) 400 मी, 800 मी चांद मुनि (पाकुड़ )800 मी,रेस वॉक हेतु खिलाड़ियों का चयन किया गया।इन खिलाड़ियों का चयन आगामी 15 एवं 16 राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जिसका आयोजन बोकारो जिला के चंदनक्यारी में आयोजित होनी है। उक्त प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे । उक्त ट्रायल प्रतियोगिता को सफल बनाने में पाकुड़ जिला एथलेटिक्स सचिव रणवीर सिंह, पंकज अग्रवाल, राजेश कॉल प्रशिक्षक,नारायण चंद्र रॉय, भैरव चुंडा मुर्मू, प्रवीण कुमार,रेखा कुमारी आदि की भूमिका सराहनीय रही है।

IMG 20230710 WA0016
IMG 20230710 WA0017 1
IMG 20230710 WA0019
IMG 20230710 WA0018

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर