Search

March 17, 2026 3:23 pm

जिले के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं और जनता ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

सतनाम सिंह

पाकुड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” के 100वें संस्करण के प्रसारण को पूरे ज़िले में एक उत्सव की तरह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ,ज़िले के सभी प्रखंडो के सभी मंडलों के बूथों पर पूरी तन्मयता के साथ देखा सुना गया।ज़िलाध्यक्ष अमृत पांडे ने बूथ संख्या 262, प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक ने बूथ संख्या 115, अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिस्फिका हसन ने बूथ संख्या 347, महेशपुर के पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ने बूथ संख्या 252, लिट्टीपाड़ा के पूर्व प्रत्याशी दानियल किस्कू ने बूथ संख्या 170, पाकुड़ के पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता ने बूथ संख्या 417, निवर्तमान ज़िलाध्यक्ष बलराम दुबे ने बूथ संख्या 411 पर, ज़िला महामंत्री शीला रानी हेंब्रम ने बूथ संख्या 152, ज़िला महामंत्री विजय भगत ने बूथ संख्या 206, नगर अध्यक्ष पंकज साह ने बूथ संख्या 412, प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह ने बूथ संख्या 377, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पाकुड़ विधानसभा संयोजिका मीरा प्रवीण सिंह और ज़िला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बूथ संख्या 411, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा सम्पा साहा ने बूथ संख्या 377, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी ने बूथ संख्या 55, ज़िला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने बूथ संख्या 426, ज़िला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बूथ संख्या 415, आदि बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी। मोदी जी ने ने चरैवेति चरैवेति-चरैवेति यानी चलते रहो-चलते रहो-चलते रहो की बात कही। उन्होंने कहा कि आज हम इसी चरैवेति-चरैवेति की भावना के साथ ‘मन की बात’का 100वां एपिसोड पूरा कर रहे हैं। हर एपिसोड में देशवासियों के सेवा और सामर्थ्य ने दूसरों को प्रेरणा दी है। मन की बात के 100वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, मन की बात कोटि-कोटि भारतीयों के मन की बात है। उनकी भावनाओं का प्रकटीकरण है।

IMG 20230430 WA0025
IMG 20230430 WA0027
IMG 20230430 WA0028 1
IMG 20230430 WA0026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर