Search

March 13, 2026 5:41 pm

झामुमों के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड सांसद प्रतिनिधि कोर्नेलियुस मुर्मू के निधन पर सांसद विजय हांसदा ने जताया शोक

स्व: कोर्नेलियुस मुर्मू पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे, पार्टी के मजबूती में उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता:- श्याम यादव

बिक्की सन्याल

पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र के झामुमों प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड सांसद प्रतिनिधि कोर्नेलियुस मुर्मू के निधन पर राजमहल लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद विजय हांसदा व पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने पहुँचकर पुष्प अर्पित कर व पार्टी झंडा ओढ़ाकर श्रधांजलि देते हुए गहरा शोक जताया। सांसद विजय हांसदा ने कहा कि स्वर्गीय कोर्नेलियुस मुर्मू झामुमों के काफी वरिष्ठ व जुझारू कार्यकर्ता थे, उनके निधन से पार्टी के साथ साथ मुझे भी गहरी क्षति पहुँची है। पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने शोक जताते हुए कहा कि कोर्नेलियुस मुर्मू पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे पार्टी को मजबूती प्रदान करने में उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता साथ ही जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पार्टी हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी। मौके पर जिला सचिव सुलेमान बास्की, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, प्रखंड उपाध्यक्ष सह जिला समिति सदस्य कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष सह जिला समिति सदस्य संतोष भगत, विधायक प्रतिनिधि सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष भीमसेन्ट हेम्ब्रम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हांसदा, युवा मोर्चा जिला सचिव उमर फारूक, जिला समिति सदस्य संजीत भगत, मीडिया प्रभारी आफताब आलम, प्रखंड सह सचिव नाजिर किस्कू, प्रखंड कोषाध्यक्ष जाकिर हुसैन अंसारी, गोपीकांदर प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड सांसद प्रतिनिधि संतोष मरांडी, गोपीकांदर प्रखंड विधायक प्रतिनिधि लखीचंद मंडल, लिट्टीपाड़ा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, अबुल कलाम, इमरान अंसारी, इस्लाम अंसारी, गाब्रिएल किस्कू, श्यामलाल हांसदा, आरिफ अंसारी, मुस्लिम अंसारी, दिलीप रजवार, विनोद भगत, थॉमस मुर्मू, अशोक मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

image editor output image853121718 1687864238905

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर