Search

June 27, 2025 12:05 am

झामुमों ने मनाई बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

राजकुमार भगत

पाकुड़ । झामुमों जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा जी का आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा जी पुण्यतिथि बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर श्याम यादव ने कहा कि बिरसा मुंडा, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और मानवाधिकार प्रखर लड़ाकू वीर महामानव की पुण्यतिथि 9 जून को मनाया जाता है। वह जैसालम्पुर (झारखंड) के एक आदिवासी प्रमुख थे और अंग्रेजी साम्राज्यवाद के खिलाफ अपने लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए संघर्ष करते रहे। बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर हम उनके साहसिक संघर्ष, आदिवासी समाज के प्रति उनकी प्रेमभाव और उनके द्वारा संगठित की गई आंदोलनों को स्मरण करते हैं। हम बिरसा मुंडा को एक महान स्वतंत्रता सेनानी के रूप में याद करते हैं। जिन्होंने अपने जीवन को समर्पित करके आदिवासी समुदाय की आवाज़ बुलंद की और उनके लिए न्याय और समानता की मांग की। उनका योगदान हमेशा याद रहेगा और हमें इनके मार्गदर्शन पर आगे बढ़ना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित केन्द्रीय समिति के सदस्य मिथिलेश घोष ,महिला अध्यक्ष जोसिफिना हेम्ब्रम ,अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष अलीम अंसारी ,पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख़ , नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह ,सचिव नूरआलम ,सचिव राजेश सरकार , युवा सचिव ऊमर फारूक ,मजदूर मोर्चा उपाध्यक्ष राजीव कुमार झा ,उपाध्यक्ष अजफरुल शेख़ , जिला सदस्य महमूद आलम ,असद अहमद , रियाज अंसारी ,दयानन्द भगत , मंजीत मुर्मू ,कमल राऊत ,प्रकाश सिंह ,रफिजुद्दीन सेख ,बोलाय सोरेन ,नाइकी सोरेन ,मजिबुर शेख ,मोबारक हुसैन , बारीक शेख , अलिएकबर ,फुरकान शेख़ , सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर