Search

February 18, 2026 11:34 am

स्थापना दिवस पर पाकुड़ से झामुमो का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता रवाना

पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 47वें स्थापना दिवस पर पाकुड़ जिले के सभी प्रखंडों—महेशपुर, पाकुड़िया, लिट्टीपाड़ा सहित अन्य इलाकों से हजारों कार्यकर्ता दुमका के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ता नागाड़े-गाजे, पारंपरिक वेशभूषा और तीर-धनुष के साथ उत्साहपूर्वक जुलूस की शक्ल में निकले। झामुमो नेता मुस्लोद्दीन शेख ने बताया कि पार्टी के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन शारीरिक रूप से मंच पर उपस्थित नहीं रहेंगे। यह आयोजन कार्यकर्ताओं के लिए उनके विचारों को आगे बढ़ाने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का संकल्प दिवस भी है। पाकुड़ प्रखंड से करीब 12 छोटी-बड़ी गाड़ियां रवाना हुईं, जबकि जिले के अलग-अलग प्रखंडों से दर्जनों वाहन दुमका के एसपी कॉलेज मैदान के लिए निकले। विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद पार्टी इस आयोजन के जरिए अपनी सांगठनिक ताकत का प्रदर्शन कर रही है। स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बसंत सोरेन जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान संबोधन के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।

img 20260202 wa00495142599879307718908

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर