Search

October 1, 2026 8:12 pm

मंदिर परिसर की सफाई कर कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

धरमखांपाड़ा-कागजपुर में चला स्वच्छता अभियान, श्रमदान कर साफ किया परिसर।

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर गुरुवार को महेशपुर प्रखंड के धरमखांपाड़ा-कागजपुर शक्तिकेंद्र के अंतर्गत गांव स्थित मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर मंदिर परिसर और आसपास फैले कचरे की सफाई की। अभियान में शक्तिकेंद्र के संयोजक, सह-संयोजक सहित विभिन्न बूथों के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने स्वयं सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। अपने घर, मंदिर और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अभियान में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!