Search

October 1, 2026 8:15 pm

जल संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लेकर श्रमदान में उतरे ग्रामीण, ग्राम सभा में दिया स्वच्छ पंचायत का संदेश।

सानू कुमार

महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को जल एवं स्वच्छता समिति की ओर से जल संरक्षण व स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व पंचायत की मुखिया सुजाता हेंब्रम ने किया. ग्राम सभा में पंचायत के जनप्रतिनिधि, जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. इस अवसर पर पंचायत की जलसहिया रुक्मिणी देवी, दामिनी मुर्मू, सावित्री पहाड़ीन एवं टुकु पहाड़ीन के उपस्थिति में श्रमदान के दौरान नालियों की सफाई, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई तथा जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता का कार्य मे ग्रामीणों ने भाग लिया. ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण भी की गई. उपस्थित लोगों ने स्वच्छता एवं जल संरक्षण को लेकर शपथ भी ली. मौके पर पंचायत सचिव सौरभ सुमन, जेएसएलपीएस की गीता देवी, पंचायत सीएससी वीएलई नंदू कुमार भगत, पंचायत स्वयं सहायक सपन कुमार साह एवं अमलागाछी वार्ड सदस्य लखन पहाड़िया सहित अन्य उपस्थित थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!