Search

October 31, 2026 10:27 pm

काठशल्ला के पास सड़क हादसे में गई थी जान, 36 दिन बाद वाहन चालक पर केस दर्ज।

सानू कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के काठशल्ला गांव के समीप 25 सितंबर 2026 को हुई सड़क दुर्घटना में पति की मौत के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. चापतूड़ा गांव निवासी हासुनी बीबी ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी. आवेदन में वादिनी ने बताया है कि उनके पति ताजिबुल शेख (35 वर्ष) 25 सितंबर को घर से निकले थे. इसी दौरान रात करीब आठ बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि काठशल्ला गांव के पास उनके पति सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं. सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रामपुरहाट रेफर कर दिया. इसके बाद उन्हें बर्द्धमान रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. महिला ने अपनी शिकायत में दुर्घटना में शामिल वाहन संख्या डब्ल्यूबी 40 पी 7091 और उसके चालक इंग्लिशपाडा गांव निवासी तमाल शेख को जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने वादिनी के लिखित आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 180/26 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!