हिरणपुर (पाकुड़): शनिवार शाम बागशिशा स्थित मैदान में आयोजित काढ़ा(भैंस) लड़ाई प्रतियोगिता में देखने पहुंचे देवापाड़ा के ग्राम प्रधान बाबुधन टुडू (60)गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस आयोजित प्रतियोगिता में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। ग्राम प्रधान भी मैदान के किनारे काढ़ा लड़ाई को देख रहा था , इस बीच एक काढ़ा दर्शकों की ओर दौड़ पड़ा। जिससे भयवश लोग भागने लगे। इस बीच ग्राम प्रधान काढ़ा के चपेट में आ गया। जिससे सिर में गम्भीर चोट आई है। जिसे तत्काल स्थानीय चिकित्सक द्वारा इलाज की गई।
Also Read: राज्य-राष्ट्रीय स्तर पर चमकीं पाकुड़ की तीन बेटियां, डीसी ने साइकिलिंग किट देकर बढ़ाया हौसला






