Search

October 31, 2026 9:25 pm

जेटेट परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 30 केंद्रों पर होगी परीक्षा; डीसी ने परखी तैयारी।

सीसीटीवी कैमरों से होगी परीक्षा कक्षों की निगरानी, सघन जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश; सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पाकुड़। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। रविवार, 1 नवंबर को जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर निगरानी तक की पुख्ता व्यवस्था की है। परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन और जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने मॉडल कॉलेज, महिला कॉलेज और पीएम श्री मध्य विद्यालय, धनुषपूजा स्थित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। उन्होंने परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे, डिस्प्ले मॉनिटर, बिजली, रोशनी, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह चालू रहें और प्रत्येक परीक्षा कक्ष की गतिविधियां डिस्प्ले मॉनिटर पर स्पष्ट दिखाई दें। निगरानी व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश

परीक्षा में कदाचार रोकने के लिए प्रवेश प्रक्रिया को लेकर भी उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षार्थी की निर्धारित प्रक्रिया के तहत सघन जांच (फ्रिस्किंग) के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाए। झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और चेकलिस्ट का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।

पेयजल, शौचालय और रोशनी की भी व्यवस्था।

उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, पर्याप्त रोशनी और अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं का दोबारा सत्यापन करने को कहा। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि 30 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो।

IMG 20261031 WA0038
IMG 20261031 WA0037 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!