Search

October 7, 2026 9:58 pm

कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद, महिला से मारपीट व गहने छीनने का आरोप।

सानू कुमार

महेशपुर। कानीझाड़ा गांव की 45 वर्षीय महिला ने भाभियों समेत चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, गहने छीनने, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की लिखित शिकायत पर महेशपुर थाना में कांड संख्या 167/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना में दिए आवेदन में महिला ने बताया है कि 18 सितंबर की सुबह करीब छह बजे घर के पास कूड़ा-कचरा फेंकने को लेकर भाभियों से विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद मेहरून निशा, लालबानू बीबी, अजिज शेख और लकफुर शेख ने गाली-गलौज करते हुए उसके घर में घुसकर लात-घूंसों से मारपीट की। महिला ने मारपीट के दौरान कान की सोने की बाली और हाथ का सोने का बाला छीनने का भी आरोप लगाया है।
पीड़िता के अनुसार, मारपीट के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को अस्पताल में पाया। महिला ने घर में तोड़फोड़ करने और थाना में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!