Search

October 31, 2026 10:26 pm

मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

रांगाटोला गांव से पकड़ा गया आरोपी, थाना में दर्ज कांड संख्या 69/26 में थी तलाश।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा (पाकुड़)। मारपीट, गाली-गलौज और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामले में अमड़ापाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रांगाटोला गांव निवासी सीताराम केवट के 21 वर्षीय पुत्र सूरज केवट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 69/26, दिनांक 7 सितंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 126(2), 352, 308(3), 3(5) तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द) और 3(1)(घ) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में नामजद सूरज केवट की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई की। उसे रांगाटोला गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!