Search

October 1, 2026 8:12 pm

राज्यस्तरीय कबड्डी में दम दिखाएंगे पाकुड़ के खिलाड़ी, डीसी ने बांटी जर्सी

सीनियर पुरुष-महिला टीम जामताड़ा और बालिका टीम रांची में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व।

पाकुड़। राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिताओं में पाकुड़ के खिलाड़ी दमखम दिखाने को तैयार हैं। गुरुवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने खिलाड़ियों के बीच जर्सी वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उप विकास आयुक्त समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। सीनियर पुरुष एवं महिला कबड्डी की 20वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 2 से 4 अक्टूबर तक जामताड़ा के गांधी मैदान में होगी। वहीं, बालिका टीम 6 और 7 अक्टूबर को रांची के हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। अधिकारियों ने खिलाड़ियों को अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास के साथ खेलने की नसीहत दी। जिला कबड्डी संघ ने प्रशासन के सहयोग के प्रति आभार जताते हुए खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!