Search

November 15, 2026 8:31 pm

गांव की चौपाल में विधायक का भरोसा, आपकी समस्या मेरी जिम्मेदारी, समाधान तक जारी रहेगा प्रयास

घेराबाड़ी में महिलाओं ने विधायक के सामने रखीं समस्याएं, पेंशन से लेकर सड़क, नाली और पेयजल तक के मुद्दों पर हुई चर्चा।

पाकुड़। जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान की पहल के तहत पाकुड़ विधायक निशात आलम रविवार को सदर प्रखंड के रजचंद्रपुर पंचायत स्थित घेराबाड़ी गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ आम बैठक की। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और गांव की बुनियादी जरूरतों की ओर विधायक का ध्यान आकृष्ट कराया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने, वृद्धावस्था पेंशन, नाली निर्माण, पीसीसी सड़क और चापाकल जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई जरूरी विकास कार्यों की आवश्यकता है, जिनके अभाव में उन्हें रोजमर्रा की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों की बातें सुनने के बाद विधायक निशात आलम ने कहा, आपकी समस्या मेरी समस्या है। आपकी परेशानियों को सुनना और उनका समाधान कराना मेरी जिम्मेदारी है। मैं लगातार क्षेत्र का दौरा करती रहूंगी और गांव-गांव पहुंचकर लोगों से मिलती रहूंगी। आप अपनी समस्याएं मेरे सामने रखिए, उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी राजनीतिक ताकत है। क्षेत्र की जनता के सहयोग और समर्थन से ही कांग्रेस यहां मजबूत है और आगे भी मजबूत बनी रहेगी। जनता के भरोसे को कायम रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर समाधान की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम, प्रखंड सचिव मोतिउर रहमान, जलाउद्दीन शेख, सफीक शेख, शरीफ मोमिन, रहीम मोमिन और तारिक शेख सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

IMG 20261115 WA0064
IMG 20261115 WA0065

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!