Search

November 15, 2026 8:31 pm

दो छठ घाटों के निर्माण का रास्ता साफ, 4.50 लाख रुपये से होगा विकास; जिप सदस्य जूली हेम्ब्रम ने किया शिलान्यास।

पाकुड़िया। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पाकुड़िया प्रखंड में पहल शुरू की गई है। प्रखंड के पाकुड़िया छठ घाट और मोंगलाबांध गांव स्थित तीरपितिया नदी घाट पर छठ घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जिला परिषद की ओर से 15वें वित्त आयोग की अनुदान राशि से दोनों घाटों का निर्माण कराया जाएगा। इसके तहत पाकुड़िया छठ घाट पर 2.50 लाख और मोंगलाबांध छठ घाट पर 2 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत इन योजनाओं का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य जूली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने नारियल फोड़कर और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। मोंगलाबांध घाट पर निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ग्राम समिति को सौंपी गई है।
घाटों का निर्माण पूरा होने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ छठ व्रतियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। खासकर छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को नदी में सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से अर्घ्य अर्पित करने में सहूलियत होगी। योजनाओं की स्वीकृति और शिलान्यास पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए जिला परिषद के प्रति आभार प्रकट किया।

IMG 20261115 WA0057

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!