राजकुमार भगत
पाकुड़। सोमवार को झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिला इकाई पाकुड़ की एक विशेष और अहम बैठक स्थानीय ओपन स्काई स्मार्ट स्कूल में की गई। बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महासचिव राम रंजन सिंह जिला अध्यक्ष गैबरियल मुर्मू, जिला सचिव राजकुमार भगत, पूर्व कोषाध्यक्ष मनोज कुमार भगत, सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष सचिव एवं लगभग 50 विद्यालय के संचालक उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि जो सदस्य झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के साथ जुड़े रहना चाहते हैं ओ नियमित रूप से बैठक में आवे एवं नियम संगत सारे कार्य को निभाए । जो विद्यालय एसोसिएशन के बने नियमों का उल्लंघन करते हैं तथा सदस्यता की शर्तों को नहीं पूरा करते हैं उन्हें एक बार पुनः मौका देकर जोड़ने का कार्य किया जाए। इसकी जिम्मेदारी सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव को दी गई । सर्वसम्मति से तय किया गया कि झारखंड प्राइवेट एसोसिएशन का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। बावजूद कई बार हमें कई तरह का नोटिस थमा दिया जाता है जो पूरी तरह से कोर्ट की अवमानना है। इस विषय पर व्यापक रूप से विचार विमर्श किया गया। तय किया गया कि एसोसिएशन इस प्रकार की तानाशाही को सहन नहीं करेगा और अपनी कार्यवाही को और तेज करेगा। बैठक में यह भी तय किया गया सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव तथा कोषाध्यक्ष सक्रिय होकर अपने अपने प्रखंडों का सभी निजी विद्यालयों की सूची बीआरसी की मदद से प्राप्त करें और उनसे संपर्क कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका अदा करें। यह भी तय किया गया कि कोई भी सदस्य अपने प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव से ही मुलाकात कर अपनी समस्या के समाधान करें। सीधे पाकुर ना आए यहां आपकी कोई सुनवाई नहीं होगी। आपकी सारी सूचना प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव के माध्यम से प्राप्त होगी। प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव को पूर्णरूपेण जिम्मेदारी दी जाती है।





