Search

April 29, 2026 12:17 am

पुलिस अधीक्षक का कार्यालय गिरिडीह: अवस्थित सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया

: लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया

:आम जनता से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निष्पादन करने का निर्देश दिया गया

सुधीर सिन्हा

गिरिडीह।  दिनांक-14.03.2026 को पुलिस अधीक्षक का कार्यालय गिरिडीह अवस्थित सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार द्वारा सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक/अंचल पुलिस निरीक्षक/थाना/ओ०पी०प्रभारी को लम्बित काण्डों के त्वरित निष्पादन, वारण्ट/कुर्की का निष्पादन/ लम्बित पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन का निष्पादन, माननीय न्यायालय से संबंधित कार्यों का ससमय निष्पादन, विभिन्न आयोग से प्राप्त पत्रों का निष्पादन एवं आम जनता से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षात्मक व्यवस्था बनाये रखने के लिए किये गये तैयारियों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

img 20260314 wa00136578725255132641650
img 20260314 wa00142839989667374509087

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!