सतनाम सिंह
पाकुड़ मुफ़्फ़सील थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र हरीगंज से एक व्यक्ति को झारखंड में प्रतिबंधित लॉटरी बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। व्यक्ति साकीर शेख पे०- बक्कार शेख, सा०- पृथ्वीनगर जिला पाकुड़ को 160 पीस अवैध लॉटरी के साथ मुफस्सिल पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। मुफ्फसिल थाना प्रभारी सतीश कुमार के निर्देश पर थाना पुलिस ने जरूरी करवाई करते हुए अभियुक्त की न्यायिक हिरासत पाकुड़ को भेज दिया है।






