Search

March 17, 2026 3:27 pm

झारखंड राज्य जनसेवक संघ के द्वारा जनसेवकों द्वारा कलमबंद कार्य बहिस्कार का निर्णय लिया गया।

धीरेन साहा

पाकुड़िया राज्य सरकार के द्वारा जनसेवकों के नियुक्ति के लगभग 11 वर्ष के पश्चात् षडयंत्र के तहत ग्रेड पे 2400 से घटा कर 2000 कर दिया गया है । जिसके विरोध में झारखंड राज्य जनसेवक संघ के द्वारा राज्य के पाकुड़िया प्रखंड में, जनसेवकों द्वारा कलमबंद कार्य बहिस्कार का निर्णय लिया गया । इस विकट परिस्तिथि को देखते हुए पाकुड़िया प्रखंड के जनसेवकों द्वारा एक ज्ञापन पाकुड़िया बीडीओ मनोज कुमार को दिया गया जिसमें सभी जनसेवक साथियों के सर्वसम्मति से कलमबंद कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है । जिला संघ के सचिव त्रिदीप कुमार शील ने बताया कि जिला संघ के द्वारा पाकुड़ जिला के सभी संबंधित पदाधिकारीयों को पत्र के माध्यम से कलमबंद कार्य बहिष्कार किये जाने की सूचना दी जा चुकी है । अगर राज्य सरकार उक्त आदेश को निरस्त नहीं करती है तो राज्य संघ के निर्णय के साथ पाकुड़ जिला के भी सभी जनसेवक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे ।

Also Read: E-paper 25-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर