बढ़ती ठंड को देखते हुए बीते रात प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने गरीब अहसाय एवम् जरूरतमंद लोगों के बीच संयुक्त रूप से कंबल के रूप में बढ़ाया मदद का हाथ
बजरंग पंडित
पाकुड़ नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी, अपर सत्र न्यायाधीश चौधरी एहसान मोईज, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रफुल्ल कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार गुड़िया, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश , प्रखंड विकास पदाधिकारी सफीक आलम ,पाकुड़ सदर में बढ़ती ठंड को देखते हुए बीते रात को बलियाडंगा, विक्रमपुर,सदर अस्पताल सोनजोरी पाकुड में गरीब अहसाय एवम् जरूरतमंद लोगों के बीच संयुक्त रूप से कंबल का वितरण किया गया।जिला विधिक के सदस्य,पी एल वी उत्पल मंडल एवं नीरज कुमार राउत समेत अन्य उपस्थित रहे।






















