अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया डाकबंगला परिसर में शुक्रवार को सहायक अध्यापक संघ की एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में सहायक अध्यापकों की सेवा सम्पुष्टि में हो रही देरी के लिए संघ ने चिंता जताई।बैठक को सम्बोधित करते हुए संघ के प्रखंड अध्यक्ष बाबलु गोस्वामी ने कहा कि सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली में यह तय किया गया है कि माह जनवरी से वैसे सभी सहायक अध्यापक जिनका प्रमाण पत्रों का सत्यापन हो चुका है उनका मानदेय में 4% का मानदेय बढ़ोतरी किया जाना है। इस निमित स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने पत्र भी जारी कर चुके है। किंतु दुख की बात है कि अभीतक 4% वृद्धि के साथ मानदेय भुगतान नहीं हो पाया है। साथ ही श्री गोस्वामी ने कहा कि सेवा सम्पुष्टि हेतु प्रशासनिक अनुशासनिक प्राधिकार समिति का गठन भी पाकुड़िया प्रखंड में नही हो पाया है जिसके कारण वर्धित मानदेय भुकतान का भुकतान में देर हो रही है। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रखंड सचिव मनका ने कहा कि अविलंब सेवा सम्पुष्टि हेतु अनुसाशनिक प्रशाशनिक प्राधिकार समिति का गठन कर वर्धित मानदेय का भुगतान किया जाय अन्यथा हम आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। बैठक में संरक्षक श्री निपेन चौधरी, उपाध्यक्ष महमूद अंसारी, कोषाध्यक्ष शक्ति भगत ,संजय पान,कालीन मरांडी, दशरथ राय, इब्राहिम मियां, सन्तोसिनी हेम्ब्रम, सरोजिनी टुडू, उर्मिला बास्की, सन्तो,गोपेशल जी,अतिकुर रहमान,रमेश हेम्ब्रम आदि दर्जनों सहायक अध्यापक उपस्थित थे।





