Search

March 17, 2026 12:15 am

डीईईओ रजनी देवी का स्कार्पियो हुआ दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे डीईईओ

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़

लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के दुमका पाकुड़ मुख्य सड़क स्टेडियम के समीप एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवार डीईईओ रजनी देवी बाल बाल बच गई। मिली जानकारी के अनुसार डीईओ रजनी देवी स्कार्पियो संख्या जेएच 16एफ 4058 से दुमका की और से पाकुड़ जा रही थी कि अचानक स्टेडियम के समीप सड़क के बीचों बीच एक मवेशी आ गया जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हालाकि किसी को किसी प्रकार की चोट नहीं हैं। सभी को सुरक्षित गाड़ी से निकाला गया। थाना प्रभारी अरुणिमा बागे ने बताया कि अनियंत्रित होकर स्कार्पियो पलट गया था जिसमें बैठे सभी सुरक्षित है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर