Search

March 16, 2026 10:46 pm

डीएसओ ने की एमओ के साथ आपूर्ति विभाग की समीक्षा

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

सतनाम सिंह

जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास की अध्यक्षता में मंगलवार को आपूर्ति विभाग की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने ग्रीन राशन कार्ड की समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को लंबित आवेदनों को स्वीकृत करने का निर्देश दिया। साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया कि जितने भी छूटे हुए लाभुक हैं उनका आवेदन भरवाते हुए ग्रीन राशन कार्ड से लाभान्वित करवाएं। खाद्यान्न उठाव एवं वितरण में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक एवं सभी डोर स्टेप डिलीवरी को निर्देश दिया कि निर्धारित समय में खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण करना सुनिश्चित करेंगे यदि इसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। राशन कार्ड में जिस राशन कार्ड धारियों का आधार सीडिंग एवं मोबाइल सीडिंग लंबित है उनका भौतिक जांच करते हुए आधार सीडिंग करने का सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वैसे राशन कार्डधारी जो एक वर्षीय उससे अधिक समय से खाद्यान्नों का उठाव नहीं कर रहे हैं उनका भौतिक जांच करते हुए विलोपित करने संबंधी प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया। पीटीजी परिवार को डाकिया योजना के तहत उपलब्ध कराए जा रहे खाद्यान्नों की समीक्षा की गई। सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि फर्स्ट प्रायरिटी के तहत पीटीजी परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें साथ ही इसका ऑनलाइन करना भी सुनिश्चित करेंगे। पाकुड़ जिला अंतर्गत 9 मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र संचालित हैं। सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी इनका औचक निरीक्षण करते हुए, जांच करें की केंद्रों का संचालन एवं साफ-सफाई सही तरीके से किया जा रहा है या नहीं यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो करवाई करने हेतु अनुशंसा देने का निर्देश दिया गया। यदि कोई मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र के संचालक केंद्र चलाने में सक्षम नहीं है तो दाल भात केंद्रों का विधिवत चयन कर प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया।जिन जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं का खाद्यान्न वितरण कम पाया गया है उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए निलंबन संबंधी प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया।

IMG 20230516 WA0019
IMG 20230516 WA0018 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर