Search

June 25, 2025 7:24 pm

डीडीसी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना

जिले के विभिन्न प्रखंडों का भ्रमण कर आम लोगों को झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की पात्रता व लाभ से कराएगा अवगत

सतनाम सिंह

झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर शनिवार को समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त मो० इश्तियाक अहमद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाड़िस बाड़ा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना। मौके पर उप विकास आयुक्त मो० इश्तियाक अहमद ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरूआत किया है, यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके लिए आज से 03 से 10 अगस्त तक सभी पंचायत सचिवालयों एवं शहरी क्षेत्र के वार्डों में शिविर लगेगा। इस योजना के तहत लक्ष्य अनुरूप महिलाएं जुड़ें, इसके लिए जागरूकता व पात्रता की जानकारी के लिए जागरूकता वैन को रवाना किया गया है। यह रथ जिले के सभी प्रखंडों का भ्रमण कर योजना के प्रति आम जनों को जागरूक करेगी।

क्या है झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY)

21 – 50 वर्ष की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु राज्य योजनान्तर्गत झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत लाभुकों को प्रतिमाह रू. 1,000/- की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रत्येक माह की 15 तारीख तक विभाग द्वारा बहनों के एकल लिंक्ड बैंक खाते में राशि क्रेडिट की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर