Search

August 18, 2026 11:31 pm

हूल दिवस को लेकर झामुमो की रणनीतिक बैठक सम्पन्न, विधायक स्टीफन मरांडी बोले – ‘यह बलिदान की गूंज है’।

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़)। हूल दिवस को ऐतिहासिक स्तर पर मनाने की तैयारियों को लेकर बुधवार को झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी शामिल हुए। विधायक मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “हूल दिवस कोई साधारण दिन नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों की शहादत की गाथा है। इसे केवल रस्म के तौर पर नहीं, पूरे सम्मान और जनभागीदारी के साथ मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।” बैठक में संगठन के ज़िला सचिव अनारूद्दीन मियां, सह सचिव लाल मुहम्मद अंसारी, कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि 30 जून को आयोजित हूल दिवस को गांव-गांव तक पहुँचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष वदूद ने कहा कि पंचायत स्तर पर आमंत्रण पत्र व प्रचार सामग्री पहुंचाने का कार्य शुरू हो चुका है। साथ ही सभी पंचायत अध्यक्षों और सचिवों को लेखा-जोखा रखने हेतु रजिस्टर भी वितरित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ेगा युवाओं का मन

प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम ने जानकारी दी कि 30 जून को हूल दिवस के मौके पर प्रखंड स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सभा का आयोजन भी होगा। “नई पीढ़ी को सिदो-कान्हू की वीरता से अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है,” उन्होंने कहा।

बैठक में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

बैठक में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम, जिप सदस्य समसून मुर्मू, सुनील साहा, एनामुल हक, बुदल यादव, मैनुद्दीन अंसारी, इकबाल हुसैन, पप्पू अंसारी, नसीम अहमद, मधु शेख, अखलाकुर अंसारी, तारिक अनवर, तौसीफ सहम, सेंटू शेख, तनवीर आलम, संतोष हेंब्रम, बिनीता मरांडी इवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। झामुमो कार्यकर्ताओं का उत्साह और अनुशासन यह साफ दर्शा रहा था कि इस वर्ष का हूल दिवस न केवल भव्य होगा बल्कि ऐतिहासिक भी।

img 20250625 wa00107212279742042863141

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!