Search

August 1, 2026 8:48 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अवैध गांजा कारोबार का पर्दाफाश, 120 ग्राम गांजे व तौल मशीन के साथ एक गिरफ्तार।

हिरणपुर के रानीपुर गांव में एसपी के निर्देश पर एसआईटी की छापेमारी

फरार चल रहे सह-अभियुक्त मदन भगत की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी।

पाकुड़: मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हिरणपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध गांजा बिक्री के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने 120 ग्राम गांजा और एक इलेक्ट्रॉनिक नापतौल मशीन बरामद करते हुए एक तस्कर को धर दबोचा, जबकि उसका एक साथी फरार होने में सफल रहा।शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी अनुदीप सिंह (भापुसे) ने पूरे मामले का खुलासा किया।

गुप्त सूचना पर गठित की गई थी एसआईटी

एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि 31 जुलाई को हिरणपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव स्थित भोला साहा के घर में अवैध रूप से गांजे की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के त्वरित सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल (SIT) व दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई।

पुलिस को देखकर भागने लगे तस्कर

छापेमारी टीम जैसे ही रानीपुर स्थित भोला साहा के घर पहुंची, वहां मौजूद लोग गांजे की खरीद-बिक्री कर रहे थे। पुलिस बल को देखते ही आरोपी भागने लगे। सशस्त्र बल के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए खदेड़कर गृहस्वामी भोला साहा को दबोच लिया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में जब घर और दुकान की तलाशी ली गई, तो वहां से 120 ग्राम गांजा और गांजा तोलने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद हुई।

एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

पुलिस ने मामले में हिरणपुर थाना कांड संख्या-51/2026 दर्ज करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त भोला साहा को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि मामले में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त मदन भगत फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैगिरफ्तार अभियुक्त का विवरण नाम भोला साहा (पिता- स्व. रामप्रसाद साहा साकिन- रानीपुर, थाना- हिरणपुर (स्थायी पता: ग्राम- बीचामहल, थाना- लिट्टीपाड़ा, जिला- पाकुड़)।बरामदगी में गांजा 120 ग्राम व 01 इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन
शामिल हैं।इस सफल कार्रवाई में एसडीपीओ कुमार गौरव के अलावा हिरणपुर थाना प्रभारी पु.अ.नि. विनय कुमार, पु.अ.नि. गौतम कुमार दास, पु.अ.नि. अमरजीत कुमार मिश्रा, स.अ.नि. ज्योतिष चौधरी, स.अ.नि. सोहराब खान और हिरणपुर थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

img 20260801 wa00166664879614216154299
img 20260801 wa0006969982318587196847

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!